HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मॉनसून पर आया IMD का सबसे ताजा अनुमान, जानें इस साल इंद्रदेव रूठेंगे या होंगे मेहरबान?

मॉनसून पर आया IMD का सबसे ताजा अनुमान, जानें इस साल इंद्रदेव रूठेंगे या होंगे मेहरबान?

Monsoon Update : मौसम विभाग (Weather Department) ने मंगलवार को एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का अपडेट आम लोगों और किसानों के लिए खुशखबरी लाया है। विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य मानसून (Normal Monsoon) रहने की उम्मीद है और अल नीनो की स्थिति के बावजूद इसका असर मानसून पर ज्यादा नहीं पड़ेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Monsoon Update : मौसम विभाग (Weather Department) ने मंगलवार को एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का अपडेट आम लोगों और किसानों के लिए खुशखबरी लाया है। विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य मानसून (Normal Monsoon) रहने की उम्मीद है और अल नीनो (Al Nino) की स्थिति के बावजूद इसका असर मानसून पर ज्यादा नहीं पड़ेगा।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

अल नीनो से नहीं खराब होगा मानसून

पढ़ें :- दुर्गेश सिंह जैसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे धोखा, योगी जी के राज में इन्हें कौन दे रहा है संरक्षण, फिल्म निर्माताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र  (Director General of Meteorology Dr. Mrityunjay Mohapatra) ने कहा कि इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है। महापात्र ने कहा कि अल नीनो (Al Nino)  की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है और इसका प्रभाव दूसरी छमाही में महसूस किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी अल नीनो (Al Nino)  साल खराब मानसून वाले साल नहीं होते हैं। इसलिए इस बार भी मॉनसून के साथ अल-नीनो (Al Nino)  का सीधा संबंध नहीं होगा और सामान्य बारिश होगी।

96 फीसदी रहेगा मानसून

मौसम विभाग (Weather Department)  की जानकारी के अनुसार, भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून से सितंबर तक) के दौरान सामान्य बारिश देखने को मिलेगी। मानसून इस बार 96 फीसदी (5 फीसदी की त्रुटि मार्जिन के साथ) रहेगा और देश में इस बार 87 सेमी की लंबी अवधि बारिश होगी।

पढ़ें :- Video: दिल्ली में कॉस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश

आईएमडी (IMD)के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य वर्षा देखने को मिलेगी। प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कई हिस्सों यानी पूर्वी, पूर्वोत्तर क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।  दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जानें क्या होता है अल नीनो ?

अल नीनो (Al Nino)  दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर के पानी का गर्म होना होता है। यह मानसूनी हवाओं के कमजोर होने का कारण बनता है और भारत में कम वर्षा से जुड़ा होता है। इससे समंदर का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ जाता है और यह दुनिया के मौसम पर असर डालता है।

 

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...