HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने ​महिला पर असलहा तान लूट ली चेन, देखिए वारदात की CCTV फुटेज

Lucknow News: दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने ​महिला पर असलहा तान लूट ली चेन, देखिए वारदात की CCTV फुटेज

राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वो बेखौफ होकर वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला कृष्णानगर क्षेत्र का है, जहां बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने असहले के बल पर एक महिला की चेन लूट लिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वो बेखौफ होकर वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला कृष्णानगर क्षेत्र का है, जहां बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने असहले के बल पर एक महिला की चेन लूट लिए। इस दौरान महिला उनसे भिड़ गई लेकिन बदमाश ने उन पर असलहा तान ​दिया और भाग निकला। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। अब पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, बोले-अकबरनगर को हटाकर सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा

कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं। उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं। वहां से वापस लौटते समय वो घर का गेट खोलने लगीं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। इस दौरान प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई। यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्या और उनकी बेटी संघमित्रा को एमपी/एमएलए कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा

इसके बाद बदमाश प्रीति पर असहला तानते हुए चेन लेकर फरार हो गया। इस दौरान प्रीति ने पीछा भी किया, पर बदमाश हाथ नहीं लगे। दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...