छत्तीसगढ़ राज्य में आज कल एक गाय सुर्खियों में है। ये गाय कोई साधारण गाय नहीं है ये वो गाय है जो बिना गर्भधारण किए ही दूध दे रही।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आज कल एक गाय सुर्खियों में है। ये गाय कोई साधारण गाय नहीं है ये वो गाय है जो बिना गर्भधारण किए ही दूध दे रही। यहां के लोग इस गाय को देवी का अवतार समझ कर रोज पूजा दर्शन कर रहें हैं। यहां के लोगों का मानना है कि ये कामधेनू गाय का रूप है।
आपको बता दें कि एक गाय गर्भधारण करने के बाद जब बच्चे को जन्म देती है तब दूध देना शुरू करती है। पर इस गाय की बात करें तो ये गाय बिना गर्भधारण किए ही दूध दे रही है। बिना बच्चा पैदा किये यदि कोई गाय दूध दे रही है तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता। पर यह मामला छत्तीसगढ़ राज्य का है । आज कल यहां के कोरबा जिले बिना गर्भधारण किए गाय दूध देने लगी है। यहां इस गाय को लोगों ने देवी का नाम दिया है। इस गाय के मालिक धनंजय सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से रात के वक्त जहां गाय को बांधा जाता था, वहां सुबह रोज दूध गिरा दिखाई दिया करता था। जब धनंजय सिंह ने गाय को दुहा तो वह सही में दूध रही थी।