1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Malai Face Pack: सर्दियों में चेहरे पर निखार और ग्लो के लिए मलाई में मिलाकर लगा लें ये चीजें, मिलेगी कई समस्याओं से छुटकारा

Malai Face Pack: सर्दियों में चेहरे पर निखार और ग्लो के लिए मलाई में मिलाकर लगा लें ये चीजें, मिलेगी कई समस्याओं से छुटकारा

सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से इचिंग और रैशेज होने लगते है। ड्राई स्किन पर मलाई लगाने फायदेमंद हो सकता है। मलाई में फैटी एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इसे त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर बनाते हैं। सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगो की स्किन ड्राई हो जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से इचिंग और रैशेज होने लगते है। ड्राई स्किन पर मलाई लगाने फायदेमंद हो सकता है। मलाई में फैटी एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इसे त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर बनाते हैं। सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगो की स्किन ड्राई हो जाती है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

मलाई का इस्तेमाल करके रूखी और बेजान स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। मलाई को अपने विंटर स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। फेस पैक के तौर पर आप मलाई को दूसरी चीजों के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।

मलाई और हल्दी फेस पैक चेहरे पर लगाने के कई फायदे होते है। इसे लगाने के लिए 2 बड़े चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटे चम्मच शहद को एक-साथ मिलाना होगा। इसका एक पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा लें। अब इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। ये फेस पैक आपको सर्दियों में ड्राई स्किन से बचाएगा और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करेगा।

बेसन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। सर्दियों में मलाई और बेसन को मिलाकर हाइड्रेटिंग फेस पैक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मलाई, 1 बड़ा चम्मच बेसन और 1 छोटे चम्मच गुलाबजल को एक-साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लीजिए। फिर पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपनी ड्राई स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिए।

एलोवेरा स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। मलाई और एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए आप 2 बड़े चम्मच मलाई, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 1 छोटे चम्मच शहद को एक-साथ मिला लीजिए। फिर इसे कम से कम 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दीजिये। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लीजिए। ये फेस पैक जल्दी से आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करेगा। इसके अलावा, ये फेस पैक न सिर्फ आपकी स्किन को हाइड्रेट बल्कि इन्फ्लेमेशन को भी कम करता है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...