HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कटे, नौजवानों को नहीं मिला रोजगार : अखिलेश यादव

योगी राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कटे, नौजवानों को नहीं मिला रोजगार : अखिलेश यादव

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर देहात जिले के अकबरपुर माती मुख्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन भोगनीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु, सिकंदरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय, रसूलाबाद विधानसभा प्रत्याशी कमलेशचंद्र दिवाकर, अकबरपुर रनिया विधानसभा प्रभारी रामप्रकाश कुशवाहा एमएलसी कल्लू यादव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कानपुर देहात प्रमोद यादव भी मौजूद थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर देहात जिले के अकबरपुर माती मुख्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन भोगनीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु, सिकंदरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय, रसूलाबाद विधानसभा प्रत्याशी कमलेशचंद्र दिवाकर, अकबरपुर रनिया विधानसभा प्रभारी रामप्रकाश कुशवाहा एमएलसी कल्लू यादव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कानपुर देहात प्रमोद यादव भी मौजूद थे।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

अकबरपुर माती मुख्यालय पर उमड़े भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा के लोग बाबा साहेब के रास्ते से भटक गए हैं। कांग्रेस, बसपा की सरकार बननी नहीं है, इनके चक्कर में मत आना। किसी भी अन्य दल का इस बार खाता नहीं खुलेगा। पहले दो चरणों की हवा सपा के पक्ष में है। गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं। गर्मी निकालने वालों की भाप निकल गई। साइकिल इस बार सबसे आगे चल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के समय अगर सरकार सही समय पर इलाज करा देती तो जानें बच जाती। भाजपा ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया है। भाजपा सरकार जो राशन दे रही है वो मार्च तक ही मिलेगा। दिल्ली के बजट में इसके लिए पैसा नहीं है। समाजवादी पार्टी जब सरकार में आएगी तो जब तक सरकार रहेगी गरीबों को राशन मिलता रहेगा और राशन में सरसों का तेल और घी भी मिलेगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हुई है। भाजपा सरकार में हिरासत के दौरान सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा है जहां का आईपीएस फरार है। अधिकारी माफिया की पिच बनवा रहे है। आज सबसे ज्यादा असुरक्षित बहन बेटियां है। पंचायत चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी का कपड़ा फाड़ने का मामला कौन भूलेगा? उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

श्री यादव ने कहा कि भाजपा के राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कट गए। नौजवानों को कोई रोजगार नहीं मिला। समाजवादी सरकार बनेगी तो टीईटी, बीएड, बीपीएड, 69 हजार शिक्षक भर्ती, शिक्षामित्र सबको नौकरी देंगे। उन्होंने कहा बड़े-बड़े उद्योगपति भारत से बैंकों का पैसा लेकर भाग गए, वे कहां के थे? अभी एक और उद्योगपति बैंक से पैसा लेकर भागा है वह कहां का है? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की साजिश है कि आरक्षण खत्म कर दो और सब चीजें प्राइवेट कर दो। भाजपा सरकार हवाई अड्डे बेच रही है। ट्रेन बेचने की तैयारी है। पानी के जहाज बेचे जा रहे हैं। बंदरगाह बेचे जा रहे हैं जब सब बिक जाएगा तो नौकरी रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा भाजपा के लोग वादा कर रहे थे कि किसानों की आय दुगनी हो जाएगी पर 5 साल में कितने किसानों की आय दोगुनी हुई?

श्री यादव ने कहा कि महंगाई पर वार होगा, समाजवादी सरकार बनने पर गरीब वृद्धों, जरूरतमंद महिलाओं व बीपीएल परिवारों को 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेंशन मिलेगी। समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। कार्पस फण्ड बनाकर गन्ना किसानों को भुगतान 15 दिन में किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन फिर बहाल होगी। प्रत्येक फसल पर एमएसपी प्रदान की जाएगी। बिजली का बिल आने पर करेंट लगता है। इसलिए 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डोर-टू-डोर कैम्पेन में भाजपा के नेता थूक लगाकर पर्चें बांट रहे थे। अब इनका यह कैम्पेन बंद हो गया है, क्योंकि लोगों ने इन्हें खाली सिलेण्डर दिखा दिए। श्री यादव ने कहा कि अगले चरणों में जहां मतदान होने है। वहां भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। हर जनपद में जनता का सैलाब समाजवादी पार्टी के पक्ष में उमड़ रहा है। जनता ने समाजवादी सरकार बनाने का मन बना लिया है।

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...