1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम आवास योजना की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण, बचपन को याद करते हुए पीएम मोदी हुए भावुक

पीएम आवास योजना की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण, बचपन को याद करते हुए पीएम मोदी हुए भावुक

मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वह आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है। मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश... मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के सोलापुर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा, हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था वो पूरा हो रहा है। पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी आवासीय योजना का लोकार्पण हो रहा है। मैं खुद जाकर देखकर आया, मुझे भी लगा कि काश मुझे भी बचपन में ऐसे ही घर में रहने को मिलता। इसके बाद पीएम मोदी भावुक हो गए।

पढ़ें :- उज्जैन में 500 करोड़ रुपये की जमीन एक ट्रस्ट को 1 रुपए में दे दी गई, जिसके ट्रस्टी CM मोहन यादव के हैं सांस्कृतिक सलाहकार: जीतू पटवारी

इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये समय हम सभी के लिए भक्ति-भाव से भरा हुआ है। 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है। साथ ही कहा, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने यम नियमों में व्यस्त हूं और मैं उसका कठोरता से पालन कर रहा हूं। ये भी संयोग है कि मेरे अनुष्ठान की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई।

पढ़ें :- उज्जैन के जिस क्षेत्र में 2035 के मास्टर प्लान के ऊपर काम होना है, मोहन यादव के परिवार ने वहां खरीदी हैं जमीनें: पवन खेड़ा

उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वह आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है। मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश… मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। हमारी सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन हो, देश में ईमानदारी का राज हो। ये रामराज्य ही है जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है।

पीएम मोदी ने कहा, 2014 में सरकार बनते ही मैंने कहा था, ‘मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है।‘ इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीबों की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने। साथ ही कहा, हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। उनके हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...