1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA Alliance Rally : अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर बड़ी रैली

INDIA Alliance Rally : अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर बड़ी रैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली हो रही है। रैली में रैली में कांग्रेस से प्रमोद तिवारी और गुराव गोगोई, एनसीपी (एस) से शरद पवार, शिव सेना (उद्धव) से संजय राउत, सीपीआई (एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य, डी राजा और आप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली हो रही है। रैली में रैली में कांग्रेस से प्रमोद तिवारी और गुराव गोगोई, एनसीपी (एस) से शरद पवार, शिव सेना (उद्धव) से संजय राउत, सीपीआई (एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य, डी राजा और आप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। रैली में मौजूद नेताओं ने  केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार और शासन पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

मोदी सरकार एक कायर सरकार की तरह काम कर रही है, वे ED और CBI के सामने छिप रहे हैं : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने हमें अरविंद केजरीवाल के साथ हुए अन्याय के खिलाफ AAP का समर्थन करने को कहा है। केजरीवाल की सेहत बिगड़ती जा रही है। सरकार को उन्हें मानवीय आधार पर रिहा करना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मोदी सरकार एक कायर सरकार की तरह काम कर रही है, वे ED और CBI के सामने छिप रहे हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि  अभी तक आप समझ तो गए होंगे कि केजरीवाल को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में डाला। एक बयान के आधार पर जेल में डाल दिया। ट्रायल कोर्ट ने जमानत दे दी थी। ईडी हाई कोर्ट से स्टे ले आई। फिर CBI से गिरफ्तार करवा दिया।

जब हमारी सरकारी आयेगी तो बताएंगे की ED और CBI क्या है? यही इन दोनो तानाशाह को भी जेल में डालेगी : संजय राउत

वहीं शिवसेना उद्धव गुट के नेता व राज्यसभा सांसद  संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उद्धव गुट का डीएनए और इंडिया गठबंधन का डीएनए एक है। गुजरात के जो दो तानाशाह हैं वो सबसे डरपोक हैं। जब हमारी सरकारी आयेगी तो बताएंगे की ईडी और सीबीआई क्या है। यही इन दोनो तानाशाह को भी जेल में डालेगी। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा।

अगर हम सत्ता में आए तो हम ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजीवाल के पक्ष में रैली की गई थी। उसमे भी कहा गया था कि अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यूपी ने इस बार भाजपा को हरा कर अपना फैसला समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताया है। भाजपा को यह पता होना चाहिए कि जनता उनके खिलाफ है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कहा कि मैंने चुनाव से पहले एक बात कही थी कि दिल्ली (केंद्र सरकार) के पास कई ऐसे संगठन हैं, जो समय-समय पर नेताओं को परेशान करते हैं, वो संगठन उन्हें न्याय नहीं मिलने देते। अगर हम सत्ता में आए तो हम ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। हमारे लोकतंत्र में किसी पर झूठा आरोप नहीं लग सकेगा।

पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’

मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मात्र एक साल तक ही चलेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आप आदमी पार्टी के साथ है।

इंडिया ब्लॉक की रैली में सुनीता केजरीवाल, बोलीं-साजिश के तहत मेरे पति को जेल में डाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पति को NDA के सांसद के झूठे बयान पर ईडी  (ED) ने गिरफ़्तार कर लिया। जब ट्रायल कोर्ट (Trial Court) ने उन्हें जमानत दी तो ED अपने वक़ील के ही भाई की कोर्ट में जाकर जमानत रुकवा दी। फिर सीबीआई (CBI) ने इन्हें गिरफ़्तार कर लिया।

जेल में केजरीवाल की सुगर Sugar 50 से नीचे चली जाती है जो उनकी ज़िंदगी के लिए ख़तरनाक है और LG विनय कुमार सक्सेना कहते हैं कि केजरीवाल जानबूझकर इन्सुलिन नहीं ले रहे हैं। क्या कोई अपनी ख़ुद की जान ख़तरे में डालता है? उन्होंने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल को साज़िशन गिरफ़्तार कर, दिल्ली के काम रोकना चाहते हैं क्योंकि वो इनसे लड़कर दिल्ली के लोगों के कामों को करवा लेते हैं।

अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग सिर्फ दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के हर कोने से आ रही है : राघव चड्ढा

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इंडिया गठबंधन की एकता आज मंच पर नजर आई। अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग सिर्फ दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के हर कोने से आ रही है। देश के हर कोने से नेता आए और अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के संघर्ष में शामिल होकर इस आवाज को बुलंद किया।

पढ़ें :- IPL 2026 से ठीक पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, इस स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली NOC

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...