झारखंड में हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा (Howrah Mumbai Mail Train Accident) को लेकर देश के पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Railway Minister Lalu Prasad Yadav) ने दुख जताया है। राजद सुप्रीमो (RJD Supremo) ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
पटना। झारखंड में हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा (Howrah Mumbai Mail Train Accident) को लेकर देश के पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Railway Minister Lalu Prasad Yadav) ने दुख जताया है। राजद सुप्रीमो (RJD Supremo) ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिनों के अंदर 7 रेल दुर्घटनाएं हुईं है जो चिंताजनक है। रेल यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएँ!
नियमित होती रेल दुर्घटनाएँ बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है।
भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो।…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 30, 2024
पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत
’13 दिनों में 7 रेल दुघर्टनाएं’
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है “13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं हुई है। नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो।