HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus के नये फोन के सामने iPhone भी फेल! शानदार कैमरा व डिस्प्ले के साथ होगा लांच

OnePlus के नये फोन के सामने iPhone भी फेल! शानदार कैमरा व डिस्प्ले के साथ होगा लांच

मोबाइल कंपनी वनप्लस (Mobile Company OnePlus) इस हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोर्ड सीरीज़ (Nord Series) लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से इस आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गयी है। फोन की नई सीरीज को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें दो फोन वनप्लस नॉर्ड 3 और वनप्लस नॉर्ड CE3 शामिल होंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। मोबाइल कंपनी वनप्लस (Mobile Company OnePlus) इस हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोर्ड सीरीज़ (Nord Series) लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से इस आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गयी है। फोन की नई सीरीज को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें दो फोन वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) और वनप्लस नॉर्ड CE3 (OnePlus Nord CE 3) शामिल होंगे। इस फोन को iPhone के टक्कर माना जा रहा है।

पढ़ें :- Google Wallet : भारत में गूगल वॉलेट लॉन्च, जानें डिजिटल पर्स के फायदे

वनप्लस (OnePlus) ने दोनों फोन के डिस्प्ले और कैमरे के बारे में जानकारी दी है। आने वाले वनप्लस नोर्ड CE3 (OnePlus Nord CE 3)5G फोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (Triple Rear Camera Setup) दिया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होने की पुष्टि की है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (Ultra wide angle lens) और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा वनप्लस नोर्ड CE 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले होगा। वनप्लस नोर्ड CE 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट लैस होगा। यह फोन एक्वा सर्ज फिनिश कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

कंपनी Nord सीरीज़ में वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) को भी लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रेजोलूशन 1240×2727 पिक्सल होगा। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा वनप्लस नॉर्ड 3 को हाई परफॉर्मेंस वाले ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा। इसमें 16GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। हालांकि इन दोनों फोन के सभी फीचर्स लॉन्चिंग के बाद ही मालूम होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...