1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024: तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर छा रहे काले बादल, लगातार मुंबई इंडियंस के हारने के बाद उठ रहे सवाल?

IPL 2024: तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर छा रहे काले बादल, लगातार मुंबई इंडियंस के हारने के बाद उठ रहे सवाल?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें एक बार फिर मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें एक बार फिर मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

कहा जा रहा है कि, जल्द ही हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन सकती है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को ऑल कैश डील में गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया और फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया।

वहीं, पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सीजन में बल्लेबाज की भूमिका में खेल रहे हैं। फैन्स को यह बात शुरू से पसंद नहीं आई है और मुंबई इंडियंस के पहले मैच से ही हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग हो रही है।

होम ग्राउंड पर किसी भी टीम के कप्तान की इस तरह की हूटिंग इससे पहले देखने को नहीं मिली है। वहीं, अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस एक भी मैच जीत नहीं पाई है, जिसके कारण पांड्या की कप्तानी पर तलवार लटकने की बात कही जा रही है।

 

पढ़ें :- 'साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम...' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...