1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today : आज ‘नवाबों के शहर’ में होगा लखनऊ और दिल्ली का मुकाबला, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

IPL Match Today : आज ‘नवाबों के शहर’ में होगा लखनऊ और दिल्ली का मुकाबला, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

LSG vs DC Head to Head, Match Venue, Timing and Live Streaming : आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला आज शुक्रवार को नवाबों के शहर यानी लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स होगी। इस सीजन लखनऊ की टीम ने शुरुआती 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की, जबकि दिल्ली की टीम 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में ऋषभ पंत की टीम पर ज्यादा दबाव रहने वाला है। आइए जानते हैं कि लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कब और कहां खेला जाएगा और दोनों टीमों से किसका पलड़ा भारी रहा है?

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कब शुरू होगा?

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कहां खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का कितनी बार हुआ आमना-सामना?

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का 3 बार आमना-सामना हुआ है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में किसका पलड़ा रहा है भारी? 

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत हासिल हुई है। ऐसे में लखनऊ का दबदबा साफ देखने को मिलता है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा? 

पढ़ें :- मालदा में न्यायिक अफसरों को बंधक बनाने पर ममता ने फोड़ा EC पर ठीकरा, बोलीं- यहां ‘सुपर राष्ट्रपति शासन’, प्रशासन मेरे हाथ में नहीं

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...