1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. जनहित के कार्य के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना क्या एक कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं : तेजस्वी यादव

जनहित के कार्य के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना क्या एक कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं : तेजस्वी यादव

राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कमजोर मुख्यमंत्री बताया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कमजोर मुख्यमंत्री बताया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी सिर्फ चुनावी धांधली नहीं, आपकी पहचान को खामोश करने और लोकतंत्र में भागीदारी से मिलने वाली गरिमा को नष्ट करने का है प्रयास: ​सीएम सिद्धारमैया

इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनहित के कार्य करवाने के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना, उनके पैर पड़ना क्या एक असहाय, असमर्थ, अशक्त, अस्वस्थ, बेबस, लाचार एवं कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं है?

मुख्यमंत्री के ऐसे आचरण के कारण बिहार से गवर्नेंस खत्म हो चुकी है। एक मुख्यमंत्री का गिड़गिड़ाने वाला ऐसा आचरण लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। जब नैतिकता समाप्त हो चुकी हो, विश्वसनीयता शून्य हो और समाज में स्वीकार्यता न्यूनतम स्तर पर हो तब अधिकारियों के सामने ऐसा करना क्या श्री नीतीश कुमार जी की मजबूरी है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...