HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डेपुटेशन पर आए अधिकारियों का मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है? अखिलेश यादव ने साधा निशाना

डेपुटेशन पर आए अधिकारियों का मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है? अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में डेपुटेशन पर आए अधिकारियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या इनका मकसद प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। बता दें कि, अखिलेश यादव अक्सर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। विभिन्न मुद्दों को लेकर वो सरकार को घेरते रहते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में डेपुटेशन पर आए अधिकारियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या इनका मकसद प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। बता दें कि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अक्सर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। विभिन्न मुद्दों को लेकर वो सरकार को घेरते रहते हैं। इस बार उन्होंने डेपुटेशन पर आए अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें मूल प्रदेश में वापसी के किए जाने की भी बात कही है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उप्र में सुदूर… दूरदराज़ से जो अधिकारी डेपुटेशन पर आए हैं, उनका मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। जनता से जो लूटा जा रहा है, उसका हिस्सा किस-किस को जा रहा है? ऐसे अधिकारी पूरे देश में उप्र की पुलिस की छवि बिगाड़ रहे हैं। इनकी तुरंत जांच कर मूल राज्य में ‘प्रदेश वापसी’ हो।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...