HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा, वृन्दावन समेत इन जगहों पर मनाया जा रहा है

Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा, वृन्दावन समेत इन जगहों पर मनाया जा रहा है

भारत में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही  धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देशभर के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों की भीड़ लगी है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Janmashtami 2022: भारत में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही  धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देशभर के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों की भीड़ लगी है। हमेशा की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाया जाएगा। हालांकि कई जगहों पर जन्माष्टमी का पावन त्योहार कल यानी गुरुवार को ही मनाया गया।

पढ़ें :- 27 जुलाई 2024 का राशिफलः आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा...जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें?

जन्माष्टमी हिन्दूओं के लिए बड़ा ही पावन पर्व माना जाता है। इसको लेकर देश भर के कई हिस्सो में जन्माष्टमी बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। मथुरा, वृन्दावन, द्वारिकाधीश मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादों के महीने में अष्टमी तिथि के आधी रात और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस कारण से हर साल भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव रात्रि में मनाई जाती है। अष्टमी तिथि 18 अगस्त को शाम के 09 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है जो 19 अगस्त की रात 10 बजकर 59 मिनट पर खत्म हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...