HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. मुंबई इंडियंस के ‘ब्रह्मास्त्र‘ हैं जसप्रीत बुमराह : वीरेंद्र सहवाग

मुंबई इंडियंस के ‘ब्रह्मास्त्र‘ हैं जसप्रीत बुमराह : वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। यही नहीं वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें मुंबई इंडियंस का ‘ब्रह्मास्त्र‘ बताया है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह ने अपने चार ओवरों में 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। यही नहीं वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें मुंबई इंडियंस का ‘ब्रह्मास्त्र‘ बताया है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह ने अपने चार ओवरों में 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

पढ़ें :- देश के लिए दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, RCB के खिलाफ मैच पहले फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

जिससे मुंबई ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 151 रन का लक्ष्य देकर 137 रन पर समेट दिया और 13 रन से जीत हासिल की। क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने कहा कि, जितने लंबे समय तक उनके पास यह हथियार (जसप्रीत बुमराह) रहेगा, उतने समय तक मुंबई इंडियंस को हराना आसान नहीं होगा।

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को लेकर उन्होंने कहा कि इनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो छोटे लक्ष्य का बचाव कर सकते हैं। साथ ही ऐसे बल्लेबाज भी है जो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करने का दम रखते हैं।

 

पढ़ें :- MI vs RCB Head to Head: वानखेड़े में मुंबई-बेंगलुरु का 11 बार हुआ आमना-सामना; जानें- किसका पलड़ा भारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...