Jasprit Bumrah Fitness : भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रहने वाली है। जिसमें टीम को मेजबान के खिलाफ पहले पांच टी20 मैच और फिर इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। दौरे के आखिर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान किया जा चुका है। जबकि वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान होना बाकी है। इससे पहले खबर आयी है कि जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि भारत के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे के ‘रेड-बॉल’ (टेस्ट) हिस्से पर ध्यान दें। एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन टीम प्रबंधन चाहता है कि वेलिंगटन में सीरीज़ के पहले मैच के लिए टीम से जुड़ने से पहले, वह ‘इंडिया ए’ के तीसरे मैच में खेलकर अपना वर्कलोड बढ़ाएं। बुमराह ने अहमदाबाद में ‘रेड-बॉल’ क्रिकेट की अपनी तैयारी शुरू कर दी है, न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पहले इस महीने के आखिर में कभी भी BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचेंगे।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टेस्ट सीरीज़ बहुत अहम है, इसलिए बुमराह से वनडे मैचों में बहुत ज़्यादा मेहनत करवाना और फिर अचानक रेड-बॉल क्रिकेट (टेस्ट क्रिकेट) पर ध्यान केंद्रित करना सही नहीं होगा। वह गेंदबाज़ी आक्रमण के अगुआ हैं, और इस समय हमारी प्राथमिकता यही है कि बुमराह पूरी तरह तरोताज़ा और तैयार रहें। बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पिछली बार पिछले साल अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेला था। घुटने की चोट के कारण वह इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे
भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि वह आने वाले टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार और उपलब्ध रहें। जिसमें न केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज, बल्कि अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट मैचों पर भी खास ध्यान दिया गया है। अभी पूरा फोकस WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) पर है और सारी ऊर्जा उसी की तैयारी में लगाई जाएगी।