HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया गोल्ड, हरियाणा सरकार देगी इतने करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया गोल्ड, हरियाणा सरकार देगी इतने करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

टोक्यो ओलंपिक: जैवलिन थ्रोअर (Javelin thrower)नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गोल्ड जीत (Gold Wins) कर इतिहास रच दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक(olympic gold medal)  जीता है। नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव (Khandra village of Panipat district) के रहने वाले हैं। नीरज चोपड़ा की जीत पर हरियाणा सरकार ने उन्हें बड़ा ईनाम देने की घोषणा की है। हरियाणा सरकार (Haryana government)नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपए (six crore rupees ) देगी। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को क्लास-1 (class-1 job) की नौकरी भी दी जाएगी।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

नीरज चोपड़ा पंचकूला में बनाए जाने वाले सेंटर ऑफ एथलेटिक्स के हेड होंगे। इसके साथ ही ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का 13 अगस्त को पंचकूला में सम्मान होगा।

23 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए चेक गणराज्य की जोड़ी जैकब वाडलेज और विटेजस्लाव वेस्ली से आगे निकलने के लिए 87.58 का सर्वश्रेष्ठ प्रयास दर्ज किया। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक था और बीजिंग 2008 में अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक इतिहास में देश का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...