1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन JMM, RJD और कांग्रेस, इस सरकार ने जल, जंगल और जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया: पीएम मोदी

झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन JMM, RJD और कांग्रेस, इस सरकार ने जल, जंगल और जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर, झारखंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने JMM, RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात, बड़े-बड़े षड़यंत्र, बड़ी-बड़ी साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें...

By शिव मौर्या 
Updated Date

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर, झारखंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने JMM, RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात, बड़े-बड़े षड़यंत्र, बड़ी-बड़ी साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें… लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा। मैं आपके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए भी आपका धन्यवाद करता हूं।

पढ़ें :- विदेश नीति के लिए परिभाषित गेम प्लान की ज़रूरत- विदेश मंत्री एस जय शंकर

आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है… आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। झारखंड और भाजपा का रिश्ता… सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है…ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।

उन्होंने कहा, आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं… आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए… झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। साथह ही कहा, झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं-JMM, RJD और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये JMM वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।

साथ ही कहा, JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी JMM को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है।
जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल JMM का भी हो रहा है।

इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है-कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये JMM वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन। JMM ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है-झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। JMM सरकार ने जल, जंगल और जमीन… सबमें भ्रष्टाचार किया है।

पढ़ें :- Blue Turmeric Benefits : नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, आपको भी चौंका देंगे इसके फायदे

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...