HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Joint Pain : जोड़ों के दर्द में ना खाएं ये चीजें, सर्दियों में होता है ज्यादा नुकसान

Joint Pain : जोड़ों के दर्द में ना खाएं ये चीजें, सर्दियों में होता है ज्यादा नुकसान

सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द से उठना बैठना तकलीफ देय हो जाता है। शरीर में हमेशा दर्द बना रहता है। कभी कभी सूजन की भी शिकायत होने लगती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Joint Pain: सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द से उठना बैठना तकलीफदेय हो जाता है। शरीर में हमेशा दर्द बना रहता है। कभी कभी सूजन की भी शिकायत होने लगती है। मौसम बदलने के साथ ही ये सारे दर्द उभर कर  एक साथ परेशान करते है। सूजन शरीर में कई रोगों का मूल कारण है। आपका आहार आपके शरीर में होने वाली सूजन की मात्रा को प्रभावित कर सकता है। गठिया रोगियों को सूजन से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए, इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

डेयरी प्रोडक्ट
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको दूध व डेयरी प्रोडक्ट का सेवन काफी कम मात्रा में करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट में मौजूद प्रोटीन की अधिक मात्रा के आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है तो आपको दूध से बने पदार्थों का सेवन कम ही करना चाहिए।

सरसों का तेल
जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को वेजिटेबल ऑयल कम ही खाना चाहिए। ऐसे लोगों को अपना खाना सरसों के तेल में ही पकाना चाहिए। सरसों का तेल वेजिटेबल ऑयल से ज्यादा हेल्दी होता है।

सोडा
सोडा ना केवल डायबटीज और दिल के रोगियों के लिए खतरनाक होता है बल्कि जोड़ों के दर्द में भी इसका असर काफी खतरनाक होता है।

पढ़ें :- विटामिन ई और एलोवेरा का ये देसी नुस्खा, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज

टमाटर
टमाटर भी जोड़ों के दर्द के लिए काफी नुकसानदायक है क्योंकि टमाटर में यूरिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ये शरीर की हड्डियों में सूजन बढ़ाने में मदद करती है, जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...