1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेज़ेंटेशन में मनचाही कंपनियों को ज्यादा नंबर देकर दिया जा रहा है ठेका और टेंडर, LDA, UPEIDA, नगर विकास समेत कई विभाग इसमें शामिल

प्रेज़ेंटेशन में मनचाही कंपनियों को ज्यादा नंबर देकर दिया जा रहा है ठेका और टेंडर, LDA, UPEIDA, नगर विकास समेत कई विभाग इसमें शामिल

उत्तर प्रदेश में मनचाही कंपनियों को ठेका और टेंडर देने के लिए अधिकारी हर नियमों को दरकिनार कर देते हैं। मनचाही कंपनियों को अधिक नंबर देकर ये खेल किया जा रहा, ज​बकि गुणवत्तापूर्वक काम करने और सरकार को फायदा पहुंचाने वाली कंपनियों को अनदेखा कर दिया जा रहा है। ऐसा नहीं कि, सिर्फ एक विभाग में ये खेल किया जा रहा है। लखनऊ, विकास प्राधिकरण, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास, परिवहन समेत अन्य विभाग इसमें शामिल हैं।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मनचाही कंपनियों को ठेका और टेंडर देने के लिए अधिकारी हर नियमों को दरकिनार कर देते हैं। मनचाही कंपनियों को अधिक नंबर देकर ये खेल किया जा रहा, ज​बकि गुणवत्तापूर्वक काम करने और सरकार को फायदा पहुंचाने वाली कंपनियों को अनदेखा कर दिया जा रहा है। ऐसा नहीं कि, सिर्फ एक विभाग में ये खेल किया जा रहा है। लखनऊ, विकास प्राधिकरण, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास, परिवहन समेत अन्य विभाग इसमें शामिल हैं।

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

ताजा मामला लखनऊ विकास प्राधिकरण का सामने आया है। यहां पर नियमों की अनदेखी और करीबी कंपनी को होटल बनाने का काम दे दिया गया है। सबसे अहम बात ये है कि, इस होटल निर्माण के टेंडर में दो ही कंपनियों ने टेंडर डाला था, जबकि नियम के मुताबिक, तीन कंपनियों का होना जरूरी है। गोमतीनगर के विक्रांत खंड में बनने वाले बजट होटल के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया था, जिसमें RNC इंफ्रा और Continental Developers ने टेंडर डाला था।

इसका टेंडर Continental Developers को हासिल हुआ। हालांकि, इस पर नजर डालें तो पता लगता है कि प्रेज़ेंटेशन में नंबर का खेल करके Continental Developers को ठेका ​दे दिया गया। सबसे अहम बात ये है कि, RNC इंफ्रा होटल निर्माण के लिए विभाग से 6.90 करोड़ मांग रहा था, जबकि हर साल 1 करोड़ 81 देने की बात कह रहा था। वहीं, Continental Developers विभाग से 9.90 करोड़ मांग रहा था हर साल 1 करोड़ 51 लाख देने की बात कहा था। इसको देखकर साफ पता लगता है कि अधिकारियों ने सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए ये बड़ा खेल किया है।

प्रेज़ेंटेशन में मनचाही कंपनियों को देते हैं ज्यादा नंबर
सूत्रों की माने तो अधिकारी जिस कंपनी को टेंडर और ठेका देना चाहते हैं, उसको सबसे ज्यादा नंबर देते हैं। चाहे वो कंपनी मानक को पूरा कर रही है या नहीं? ऐसे में वो कंपनियां पिछड़ जाती हैं, जो मानकों को पूरा करने के साथ ही सरकार के राजस्व को बढ़ाने में बड़ा योगदान देती हैं। प्रेज़ेंटेशन में कम नंबर मिलने के कारण फाइनेंसियल बीड में कंपनियां पिछड़ जाती है। जैसे कोई कंपनी (L-1) सबसे कम रेट में काम करने को तैयार है लेकिन प्रेज़ेंटेशन में नंबर कम मिलने के कारण वो पिछड़कर (L-2) हो जाती है।

पढ़ें :- RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

कूड़ा निस्तारण से लेकर भवन निर्माण वाली कंपनियों के टेंडर में खेल
बता दें कि, कूड़ा निस्तारण से लेकर भवन निर्माण, सड़क निर्माण की कंपनियों को टेंडर देने में प्रेज़ेंटेशन के नंबरों का बड़ा खेल किया जाता है। पर्दाफाश न्यूज के पास ऐसी कई कंपनियों की जानकारी हाथ लगी है, जिन कंपनियों को अधिकारियों ने प्रेज़ेंटेशन में ज्यादा नंबर देकर ठेका और टेंडर दिया है। पर्दाफाश न्यूज जल्द ही ऐसी कंपनियों और अधिकारियों की मिलीभगत को उजागर करेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...