1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maha Kumbh 2025 : सीएम योगी बोले- ‘पुण्य फलें-महाकुंभ चलें’ पहले दिन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Maha Kumbh 2025 : सीएम योगी बोले- ‘पुण्य फलें-महाकुंभ चलें’ पहले दिन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) के पहले दिन ही श्रद्धालुओं को उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। पौष पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के चारों ओर से लोग पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने दावा किया है कि कुंभ स्नान के लिए सोमवार को डेढ़ करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके हैं।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) के पहले दिन ही श्रद्धालुओं को उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। पौष पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के चारों ओर से लोग पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने दावा किया है कि कुंभ स्नान के लिए सोमवार को डेढ़ करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने ट्वीट करते हुए महाकुंभ पहुंचने आह्वान किया।

पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

पढ़ें :- राम राज्य और समाजवाद में विश्वास रखने वाले सच्चे सनातनी, बुराई फैलाने वाले नकली सनातनी : अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुम्भ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

पढ़ें :- मौत की अफवाहों के बीच किम जोंग उन हुए प्रकट, दिखे कपड़े-जूते की दुकान में 'अरे मैं जिंदा हूं '

प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...