प्रियंका गांधी ने इसका कारण गिनाते हुए कहा, मध्य प्रदेश में चुनाव के समय खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी। इसलिए यहां के किसान परेशान हैं, उनका समय बर्बाद हो रहा है।
MP Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर, आपको धोखा दिया है।
उन्होंने कहा, BJP के नेताओं ने मध्य प्रदेश में हजारों खोखली घोषणाएं की हैं, जो अब उन्हें भी याद नहीं हैं। मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है। साथ ही कहा, मध्य प्रदेश में खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। यहां खाद नहीं मिल रही।
प्रियंका गांधी ने इसका कारण गिनाते हुए कहा, मध्य प्रदेश में चुनाव के समय खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी। इसलिए यहां के किसान परेशान हैं, उनका समय बर्बाद हो रहा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर, आपको धोखा दिया है।
पढ़ें :- नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है पिंटू महरा, कांग्रेस, बोली- योगी जी के सलाहकारों ने कुख्यात अपराधी का सदन में करवा डाला इतना महिमा मंडन?
: मध्य प्रदेश में @priyankagandhi जी pic.twitter.com/vkpzR0ZOFQ
— Congress (@INCIndia) November 15, 2023
कांग्रेस महासचिव ने कहा, मध्य प्रदेश में BJP के नेताओं का काम देखिए..पहले हैं- मध्य प्रदेश के गृह मंत्री…काम- कानून का पालन कराना…लेकिन वो दिन भर फिल्में देखते हैं, कौन क्या पहनता है, उनको इसकी चिंता है। आपकी चिंता नहीं है। दूसरे हैं-विश्व प्रसिद्ध, महान अभिनेता श्री शिवराज सिंह चौहान…एक्टिंग में अमिताभ बच्चन से आगे हैं और काम की बात करो तो असरानी बन जाते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी जी, देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं- जो अपने ही दुःख से दुखी रहते हैं, दिन भर रोते रहते हैं। लेकिन मोदी जी आदमी की पहचान में टॉप क्लास हैं। क्योंकि, उन्होंने दुनिया भर के कायरों और गद्दारों को इकठ्ठा कर अपनी ही पार्टी में ले लिया है।