डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। रोहित ने पिछले महीने अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की।
मुंबई: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। रोहित ने पिछले महीने अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की।
आपको बता दें, रोहित ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। दीपिका फिल्म में ‘लेडी सिंघम’ के लुक में नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने करीना कपूर का लुक भी जारी कर दिया है। करीना भी एक्शन भरे अंदाज में दिखेंगी।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Saif Ali Khan के knife attack पर सुपरस्टार चिरंजीवी से लेकर पूजा कई हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया, Jr NTR बोले- स्तब्ध और दुखी हूं
करीना ने आज बुधवार (8 नवंबर) को अपने लुक की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। पोस्टर में करीना के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “यह समय की बात है। पुलिस पद के साथ फिर सेना में शामिल होना।