1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Karnataka Election 2023: BJP नेता और पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा

Karnataka Election 2023: BJP नेता और पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा के साथ नहीं रहना चाहते। शेट्टर उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा के साथ नहीं रहना चाहते। शेट्टर उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा।

पढ़ें :- Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बस पलटने से चार की मौत, 30 लोग घायल

इसको लेकर कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि अगर जगदीश शेट्टर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो मैं उनका स्वागत करूगां। दरअसल कांग्रेस ने अभी तक हुबली-धारवाड़ केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा नहीं की है, जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भगवा पार्टी से बगावत की है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस के तीन और भाजपा के एक उम्मीदवार को मिली जीत

बताया जा रहा है कि यह छह बार के विधायक भी रह चुके हैं। जगदीश शेट्टर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में हुब्बालि-धारवाड़ मध्य सीट से बीजेपी के टिकट पर किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद से उन्होंने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...