HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के लोगों से की बातचीत, 10 लाख रुपये का बीमा कवर समेत किए ये तीन वादे

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के लोगों से की बातचीत, 10 लाख रुपये का बीमा कवर समेत किए ये तीन वादे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी भी चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं और ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राहुल गांधी ने उडुपी में मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी भी चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं और ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राहुल गांधी ने उडुपी में मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत की।

पढ़ें :- एमपी की मोहन सरकार फिर लेगी कर्ज, कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना 

बातचीत के दौरान उन्होंने तीन बड़े वादे किए। उन्होंने सरकार बनने पर मछुआरों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर, एक लाख का ब्याज फ्री लोन मछुआरा समुदाय की महिलाओं के लिए और एक दिन में एक से लेकर 500 लीटर डीजल तक प्रतिलीटर 25 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस सरकार मछुआरों की जरूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील होगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके हितों की रक्षा हो। साथ ही कहा कि हमने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जो वादे किए हैं वो निभाए हैं। हम जो कहते हैं, वो करते हैं.. झूठे वादे नहीं करते। हम PM की तरह झूठ नहीं बोलते।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिया कड़ा संदेश, बोले-'जब तक हम अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करेंगे, जनता चुनाव नहीं जिताएगी', वोट भी...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...