1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kharmas 2022:आज से समाप्त हो रहा है खरमास, बजने लगेंगे ढोल नगाड़े गूंजने लगेगी शहनाई की धुन

Kharmas 2022:आज से समाप्त हो रहा है खरमास, बजने लगेंगे ढोल नगाड़े गूंजने लगेगी शहनाई की धुन

सूर्य देव के धनु राशि में गोचर की अवधि को खरमास कहा जाता है। बीते साल 14 दिसंबर 2021 से खरमास शुरू हुए थे। जब सूर्यदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन आते हैं, खरमास लग जाता है।खरमास की समाप्ति के साथ ही शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kharmas 2022: सूर्य देव के धनु राशि में गोचर की अवधि को खरमास कहा जाता है। बीते साल 14 दिसंबर 2021 से खरमास शुरू हुए थे। जब सूर्यदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन आते हैं, खरमास लग जाता है। खरमास की समाप्ति के साथ ही शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। आज के दिन से सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसके साथ समस्त प्रकार के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,मकर संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मांगलिक और शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। आईये जानते है विवाह के शुभ  मुहूर्त।

पढ़ें :- गाय को पहली रोटी और कुत्ते को आखिरी रोटी क्यों खिलाई जाती है? सनातन धर्म में जानें इसके पीछे का रहस्य

जनवरी 2022 : इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं। इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

पढ़ें :- Guru Purnima 2025 :  गुरु जीवन में  ज्ञान का दीपक प्रकाशित करता है , गुरु पूर्णिमा पर ​खास उपाय से पाएं आदिगुरु की कृपा

मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...