HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kharmas 2023 : इस दिन से शुरू हो रहा खरमास, पहले से निपटा लें शुभ कार्य

Kharmas 2023 : इस दिन से शुरू हो रहा खरमास, पहले से निपटा लें शुभ कार्य

खरमास के लगते ही मांगलिक और शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। इस दौरान शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश इत्यादि पर रोक लग जाती है। पौराणिक मान्यता है कि खरमास के समय सूर्य की चाल धीमी हो जाती है, जिससे इस समय कोई भी शुभ कार्य, शादी- विवाह, घर खरीदना या फिर कोई नए कार्य की शुरुआत करना वर्जित माना गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kharmas 2023 : खरमास के लगते ही मांगलिक और शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। इस दौरान शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश इत्यादि पर रोक लग जाती है। पौराणिक मान्यता है कि खरमास के समय सूर्य की चाल धीमी हो जाती है, जिससे इस समय कोई भी शुभ कार्य, शादी- विवाह, घर खरीदना या फिर कोई नए कार्य की शुरुआत करना वर्जित माना गया है। 15 दिसंबर 2023 से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस दिन करीब 10 बजे सूर्य वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे जिसके बाद खरमास शुरू हो जाएंगे। खरमास साल की 16 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक रहेगा। साल 2024 में 15 जनवरी को सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब मकर संक्रांति के त्योहार के बाद सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य जब बृहस्पति की राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दौरान वह अपने गुरु की सेवा में रहते हैं ऐसे में सूर्य की प्रभाव कम हो जाती है। साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कमजोर होता है। शुभ कार्य के लिए इन दोनों ग्रहों की मजबूत होना जरूरी है। यही वजह है कि इसमें मांगलिक कार्य फलित नहीं होते इसलिए इसे अशुभ मास माना गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...