HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दिल्ली हाईकोर्ट से Khesari Lal Yadav को लगा बड़ा झटका, अब सिर्फ Global Music Junction के लिए गाएंगे गाना

दिल्ली हाईकोर्ट से Khesari Lal Yadav को लगा बड़ा झटका, अब सिर्फ Global Music Junction के लिए गाएंगे गाना

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) दो साल तक 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' (Global Music Junction) कंपनी के अलावा किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने खेसारी लाल यादव और म्यूजिक कंपनी के बीच विवाद पर यह फैसला सुनाया है। यह फैसला खेसारी लाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) दो साल तक ‘ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन’ (Global Music Junction) कंपनी के अलावा किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने खेसारी लाल यादव और म्यूजिक कंपनी के बीच विवाद पर यह फैसला सुनाया है। यह फैसला खेसारी लाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पढ़ें :- Mamta Kulkarni को Drug Scandal मामले में कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दर्ज की FIR को किया रद्द

दरअसल, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और ग्लोबल म्यूजिक कंपनी (Global Music Junction) के बीच विवाद बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) पहुंचा था। जिसमें दोनों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर म्यूजिक कंपनी ने खेसारी लाल पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले आए फैसले से साफ हो गया है कि खेसारी लाल यादव 2 साल तक यानी 30 सितंबर, 2025 तक ‘ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन’ के अलावा किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गा पाएंगे।

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 मई, 2021 को खेसारी लाल यादव ने ‘ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन’ (Global Music Junction) कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट (Contract) साइन किया था। जिसके तहत उनको ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए 30 महीनों ने 200 सॉन्ग गाने थे। इसके लिए म्यूजिक कंपनी, खेसारी लाल को 5 करोड़ रुपए देने वाली थी। लेकिन भोजपुरी सिंगर (Bhojpuri Singer) ने 30 महीनों में सिर्फ 89 गाने गाए।

30 महीने पूरे होने के बाद खेसारी लाल को लगा कि उनका ग्लोबल म्यूजिक के साथ कॉन्ट्रैक्ट (Contract) खत्म हो गया और वो दूसरी कंपनियों के लिए भी गाना गाने लगे। जिस पर कंपनी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए सिंगर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चली गई। इस मामले में न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी और न्यायमूर्ति मनमोहन ने खेसारी पर दूसरी कंपनियों के लिए गाना गाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पढ़ें :- Avneet Kaur Photos: अवनीत कौर ने किलर लुक में शेयर की तस्वीरें, रेड हॉट तस्वीरें वायरल

खेसारी ने लगाया साजिश का आरोप

दूसरी तरफ खेसारी लाल ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (Global Music Junction) पर साजिश (Conspiracy) करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चूंकि वो अंग्रेजी (English) नहीं समझ पाते हैं इसलिए कॉन्ट्रैक्ट (Contract) को ठीक से समझ नहीं पाए। कंपनी ने उनके खिलाफ साजिश की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...