1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा, जल्द समाप्त होगा किसानों का प्रदर्शन

किसान आंदोलन : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा, जल्द समाप्त होगा किसानों का प्रदर्शन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि किसान आंदोलन जल्द ही समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने 26 जनवरी को होने वाली किसान की ट्रैक्टर रैली पर निराशा जताई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा कि ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

कृषि मंत्री ने कहा कि, किसान किसी अन्य दिन को भी चुन सकते थे लेकिन उन्होंने अब जब ठान लिया है तो क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी दुर्घटना के शांतिपूर्ण ढंग से रैली आयोजित करना किसानों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि, 11 दौरे की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका है। इसके बाद मैंने डेढ़ साल के लिए कानूनों के क्रियान्वयन को ​स्थगित कर देने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान और कृषि दोनों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों में किसान की आमदनी बढ़ाने, खेती को नई तकनीक से जोड़ने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं और प्रयास किए गए हैं। MSP को डेढ़ गुना करने का काम भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ।

 

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...