HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. जाने क्या है ज़मीन पर बैठकर खाना खाने के फायदें

जाने क्या है ज़मीन पर बैठकर खाना खाने के फायदें

आजकल के ज़माने में शायद ही कोई फैमिली ऐसी होगी जहां लोग ज़मीन पर बैठकर खाना खाते होंगे लेकिन आज ज़मीन पर बैठकर खाना खाने के जो फायदे मै आपको बताने जा रही हूं,

By प्रिया सिंह 
Updated Date

आजकल के ज़माने में शायद ही कोई फैमिली ऐसी होगी जहां लोग ज़मीन पर बैठकर खाना खाते होंगे लेकिन आज ज़मीन पर बैठकर खाना खाने के जो फायदे मै आपको बताने जा रही हूं, उसे पढ़ने के बाद आप ज़रूर ज़मीन पर बैठकर खाना शुरू कर देंगे और ऐसा करना भी चाहिए क्योकि इसके फायदे हैं ही बड़े कमाल के, आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

पाचन ठीक होता है-

जब आप ज़मीन पर बैठकर खाना खाते हैं तो आपका पाचन भी काफी हद तक सुधर जाता है।

वजन होता है कंट्रोल-

जब आप पालती मारकर ज़मीन पर बैठते हैं और उसी अवस्था में खाना खाते हैं तो आप अच्छी तरह से भोजन पर ध्यान देते हैं और इससे वजन नियंत्रित रहता है।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक

दिल को मज़बूती देता है-

जब आप ज़मीन पर बैठकर खाना खाते हैं तो रक्त प्रवाह सही गति में होता है और इससे दिल, पाचन क्रिया में सहायक सभी अंगों तक आसानी से खून पहुंचा देता है जबकि कुर्सी-मेज़ पर खाने की स्थिति में ब्लड सर्कुलेशन अपोज़िट होता है।

बढ़ती है उम्र-

ज़मीन पर बैठकर खाने से उम्र बढ़ती है क्योकि ज़मीन पर बैठकर आप जिस मुद्रा में खाते हैं उसे सुखासन कहते हैं और जब आप रोज़ सुखासन करते हैं तो आपका शरीर लचीला रहता है और आप बिना सहारे के उठ बैठ पाते हैं।

पेट की मांसपेशियां सुचारू रूप से चलती हैं-

पढ़ें :- Side effects of drumstick or moringa leaves: सहजन या मोरिंंगा की पत्तियों का सेवन करने से होने वाले फायदों को तो आप जानते हैं, अब जाने होने वाले नुकसान

जब आप ज़मीन पर बैठकर खाते हैं तो खाने को मुंह में लेने के लिए आप आगे की तरफ झुकते हैं जिससे पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...