1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कौन बनेगा उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष ?

जानिए कौन बनेगा उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष ?

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार काफी सक्रिय नजर आ रही है। वह  लगातार तैयारियों में जूट गई है। इसी क्रम में अब राजधानी लखनऊ में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार काफी सक्रिय नजर आ रही है। वह  लगातार तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में अब राजधानी लखनऊ में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा।  माना जा रहा है कि आज शाम तक प्रदेश के नये भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होगी। जिसके बाद से प्रदेश की कार्य में गति आएगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

बताया जा रहा है कि भाजपा ब्राह्मण या फिर पिछड़ा वर्ग के  किसी को भी यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।  पश्चिम उत्तर प्रदेश से नया प्रदेश अध्यक्ष होने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है।

गौरतलब है कि योगी सरकार  ने प्रदेश अध्यक्ष के नामों में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, केन्द्र सरकार में मंत्री डा. संजीव बालियान या फिर बीएल वर्मा, ब्राह्मण नेताओं में बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, गौतमबुद्धनगर से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के नाम पर विचार हो सकता है।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...