1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kolkata Rape Murder Case : मायावती बोलीं- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर असली दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी?

Kolkata Rape Murder Case : मायावती बोलीं- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर असली दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी?

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर जघन्यता पर पूरा देश चिन्तित व आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि फिर भी पश्चिम बंगाल की TMC सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनैतिक रंग देने में लगी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में लेडी डाक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर जघन्यता पर पूरा देश चिन्तित व आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि फिर भी पश्चिम बंगाल की TMC सरकार अपने बचाव में इसे धार्मिक व राजनैतिक रंग देने में लगी है। वहीं विपक्ष भी इस मामले में कम नहीं। ऐसे में दोषियों को सख्त सजा व पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिले इसकी चिन्ता जरूरी?

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि अतः इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप आदि को त्याग कर असली दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना होगा। पीड़ित परिवार ने मुआवजा नहीं लेने व न्याय की बात कही है। उनकी पीड़ा व घटना को लेकर इंसाफ के तकाज़े पर सभी को गंभीर होने की जरूरत।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

मायावती (Mayawati) ने कहा कि इस घटना को लेकर डाक्टरों व मेडिकल छात्रों का आन्दोलन भी अपनी जगह सही है जिसका समर्थन भी है, लेकिन इस दौरान गरीब मरीजों के इलाज की तरफ भी जरूर ध्यान दिया जाए तो यह उचित होगा। साथ ही, सरकार अस्पतालों व डाक्टरों की भी सुरक्षा व सम्मान का विशेष ध्यान रखे।

पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...