1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी, कोहली और धोनी सहित समेत कई मेहमान होंगे शामिल

लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी, कोहली और धोनी सहित समेत कई मेहमान होंगे शामिल

Kuldeep Yadav's Grand Reception : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा की शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के लग्जरी होटल द सेंट्रम में होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Kuldeep Yadav’s Grand Reception : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा की शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के लग्जरी होटल द सेंट्रम में होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

पढ़ें :- BNA Golden Jubilee Celebrations : सीएम योगी बोले- यूपी के जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, उन्हीं का एक रूप था सालार मसूद, जिसको जहन्नुम भेजा था सुहेलदेव ने

जानकारी के अनुसार, इस खास समारोह में करीब 700 से 800 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मेहमानों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़े खिलाड़ियों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के पहाड़ी शहर मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी की थी। शादी समारोह में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे, जबकि लखनऊ में होने वाला रिसेप्शन काफी भव्य होने वाला है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- Video-हिस्ट्रीशीटर को बीजेपी ने बनाया जिलामंत्री, विवादों के घेरे में जिला कार्यसमिति

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...