HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Lahsun Ki Taseer : लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है, सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं

Lahsun Ki Taseer : लहसुन की तासीर बेहद गर्म होती है, सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं

व्यंजन का जायका बढ़ाने वाले  मसालों में लहसुन का जवाब नहीं है। मसालेदार व्यंजनों में लहसुन की खुशबू भूख और बढ़ा देती है। लहसुन को औषधि के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lahsun Ki Taseer : व्यंजन का जायका बढ़ाने वाले  मसालों में लहसुन का जवाब नहीं है। मसालेदार व्यंजनों में लहसुन की खुशबू भूख और बढ़ा देती है। लहसुन को औषधि के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखने वाले लहसुन की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में लहसुन के सेवन से लोगों को कई फायदे नुकसान हो सकते हैं।

पढ़ें :- Benefits of eating Amla kernels: आंवले में ही नहीं इसकी गुठली में भी छिपे हैं कई गुण, पाचन से लेकर बाल और स्किन को होते हैं गजब के फायदे

1.गर्मियों में अधिक मात्रा में खाने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं।  गर्मियों में अधिक लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।2.गर्मियों में लहसुन खाने से दांतों में दर्द से छुटकारा मिल सकता है ।
3.इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दांतों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।
4.सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी लहसुन आपके लिए बेहद उपयोगी है।
5.पेट संबंधी समस्या को दूर करने में भी लहसुन बेहद उपयोगी है। लहसुन के सेवन से ना केवल शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है बल्कि अपच के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।
6.व्रत,अनुष्ठानों, उपवास में लोग प्याज, लहसुन, के बिना खाना पकाते हैं। इसे तामसिक माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...