Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. युवती को भगाकर ले गया: लखीमपुर में परिजनों ने रिपोर्ट की तो, घर के सामने भाई पर गोली चलाई, फिर खुद को भी गोली मारी

युवती को भगाकर ले गया: लखीमपुर में परिजनों ने रिपोर्ट की तो, घर के सामने भाई पर गोली चलाई, फिर खुद को भी गोली मारी

By Harsh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी।  लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में शुक्रवार सुबह युवती को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां 38 वर्षीय इदरीश ने अपने घर के सामने रहने वाले 33 वर्षीय अखिलेश पर गोली चला दी। गोली अखिलेश के पेट में लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया है।इसी दौरान इदरीश ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

पढ़ें :- बुलंदशहर: पहली मंजिल में हत्या कर टांग काट शव को सड़क में फेका गया, ​नीच सो रहें परिजनों को पता भी नही चला

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले अखिलेश की बहन को इदरीश अपने साथ ले गया था। इस मामले में अखिलेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गुरुवार 17 सितंबर को युवती को बरामद कर लिया था। गांव के लोगों का कहना है कि इदरीश और युवती के बीच दोस्ती थी और दोनों के संबंधों की भी गांव में चर्चा थी।

सुबह घर के बाहर हुआ विवाद, फिर चली गोली

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अखिलेश अपने घर के बाहर था। इसी दौरान इदरीश भी बाहर आया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर इदरीश घर के अंदर गया और तमंचा लेकर लौट आया। उसने अखिलेश को गोली मार दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

लोगों ने इदरीश को घेरकर घटना को लेकर सवाल किए। इसी दौरान इदरीश ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जबकि अखिलेश को अस्पताल पहुंचाया।

पढ़ें :- हापुड़ में चलते ऑटो से नर्स को दिया धक्का, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, चलते ऑटो से दिया धक्का

मुकदमे के बाद से दोनों परिवारों में था तनाव

अखिलेश निघासन नगर पंचायत में सफाईकर्मी है। वह तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई राहुल भी सफाईकर्मी है। वहीं इदरीश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन भाई दिल्ली में काम करते हैं। इदरीश की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी गर्भवती पत्नी फिलहाल मायके में रह रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि युवती के मामले में केस दर्ज होने के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर यह आरोप भी लगाया है कि युवती के साथ इदरीश को भी बरामद किया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की बात कही है।

पहले भी जा चुका था जेल

ग्रामीणों के मुताबिक इदरीश का नाम करीब 15 साल पहले हुए एक गोलीकांड में भी सामने आया था। उस मामले में उस पर दो लोगों को गोली मारने का आरोप लगा था और धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे सात साल की सजा हुई थी और करीब एक साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

पढ़ें :- सावधान! ट्रेन में अजनबियों पर भरोसा पड़ा भारी, प्रयागराज स्टेशन से नौ वर्षीय बच्ची गायब, GRP ने सतना से किया बरामद

 

Advertisement