HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अपने पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, पटना की सड़कों पर पुरानी जीप से फर्राटा भरते हुए आए नजर

अपने पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, पटना की सड़कों पर पुरानी जीप से फर्राटा भरते हुए आए नजर

राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज अपने पुराने अंदाज में नजर आए हैं। बुधवार की सुबह लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) जीप चलाते हुए नजर आए। इस दौरान जीप में उनके समर्थक सवार थे। जीप चलाते हुए लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने प्रदेश की सियासत में एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं, लालू यादव के इस अंदाज को देखकर लोग हैरान भी हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज अपने पुराने अंदाज में नजर आए हैं। बुधवार की सुबह लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) जीप चलाते हुए नजर आए। इस दौरान जीप में उनके समर्थक सवार थे। जीप चलाते हुए लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने प्रदेश की सियासत में एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं, लालू यादव के इस अंदाज को देखकर लोग हैरान भी हुए।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

बताया जा रहा है कि लालू यादव (Lalu Yadav) मंगलवार रात ही अपनी पुरानी जीप चलाने का निर्णय लिए। लिहाजा, लालू की पुरानी जीप को बनवाया गया। इसके बाद बुधवार की सुबह लालू अपनी पुरानी जीप से पटना की सड़कों पर फर्राटे भरते हुए दिखाई दिए।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लालू यादव (Lalu Yadav) ने लिखा है कि, आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है। आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...