1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कोरोना के डेल्टा से ज्यादा खतरनाक हो सकता है लैम्बडा वैरिएंट, दुनिया के 30 देशों में मिला

कोरोना के डेल्टा से ज्यादा खतरनाक हो सकता है लैम्बडा वैरिएंट, दुनिया के 30 देशों में मिला

कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनिया में तबाही मचा रखी है।  इस वैरिएंट ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर तहत लाखों लोगों की जान ली। आज भी इस डेल्टा वैरिएंट को स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा हुआ है। डेल्टा के बाद अब कोरोना वायरस के लैम्बडा वैरिएंट को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनिया में तबाही मचा रखी है।  इस वैरिएंट ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर तहत लाखों लोगों की जान ली। आज भी इस डेल्टा वैरिएंट को स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा हुआ है। डेल्टा के बाद अब कोरोना वायरस के लैम्बडा वैरिएंट को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

लैम्बडा स्ट्रेन पेरू में सबसे पहले पाया गया, यह दुनिया में सबसे ज्यादा मृत्युदर वाला देश

मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में डाल दिया है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 30 से ज्यादा देशों में लैम्बडा वैरिएंट के मामले मिले हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लैम्बडा स्ट्रेन पेरू में सबसे पहले पाया गया, यह दुनिया में सबसे ज्यादा मृत्युदर वाला देश है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन में भी लैम्बडा वैरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये वैरिएंट डेल्टा की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन के हवाले से बताया गया कि पेरू में मई और जून के दौरान कोरोना वायरस के दर्ज किए गए कुल मामलों में से 82 फीसदी मामलों में लैम्बडा वैरिएंट पाया गया था।

इसके अलावा चिली में मई और जून में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 31 फीसदी मामलों में लैम्बडा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही लैम्बडा वैरिएंट को दक्षिण अमेरिका में वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि लैम्बडा बाकी म्यूटेंट्स से ज्यादा आक्रामक है और एंटीबॉडी पर तेज हमला करता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक ब्रिटेन में लैम्बडा के अब तक छह मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इस वैरिएंट के चलते अधिक गंभीर बीमारी हो सकती है या ये टीकों को भी बाइपाइस कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...