1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Landslide Mussoorie: मसूरी में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, मलबा गिरने से दुर्गा मंदिर ढहा

Landslide Mussoorie: मसूरी में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, मलबा गिरने से दुर्गा मंदिर ढहा

पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Landslide Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया।

पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

कोतवाली के निचले हिस्से में खड़ी पुलिस कर्मियों की दो मोटर बाइक और सड़क पर खड़े 7 रिक्शे भी मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मसूरी कोतवाली के एक भाग और एलआईयू का कार्यालय का भी खतरा पैदा हो गया है। मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि देर रात को भारी बारिश के चलते मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ गया।

पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी

इससे कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर और दो मोटर बाइक और 7 रिक्शे क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ ही एसडीएम मसूरी को दे दी गई है। सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। मसूरी मजदूर संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात को कोतवाली मसूरी में हुए भूस्खलन की चपेट में काफी नुकसान हुआ है। रिक्शे क्षतिग्रस्त होने से रिक्शा चालकों को भारी नुकसान हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...