1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिक्किम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन, हजारों पर्यटक फंसे

सिक्किम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन, हजारों पर्यटक फंसे

भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ (Flood) आ गयी। जिसके बाद कारण भूस्खलन (Landslide) हुआ।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली। भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ (Flood) आ गयी। जिसके बाद कारण भूस्खलन (Landslide) हुआ। जिसमें 2,000 से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटकों के फंसे (tourist stranded) होने की खबर है। इस बारे में अधिकारियों की ओर से जानकारी गयी।

पढ़ें :- Cyclone Michaung: चक्रवती तूफान 'मिचौंग' ने बरपाया कहर, चेन्नई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश

अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय (sikkim district headquarter) मंगन (Mangan) से चुंगथांग जाने वाली सड़क पेगोंग सप्लाई खोला में अवरुद्ध है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। जिसकी वजह से 1,975 घरेलू और 36 विदेशी पर्यटक लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों के होटलों में फंसे हुए हैं। विदेशी पर्यटकों में 23 बांग्लादेश के, 10 अमेरिका के और तीन सिंगापुर के पर्यटक शामिल हैं। उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों पर 345 कारें और 11 मोटरबाइक फंसी हुई हैं। बारिश रुकने के बाद सड़कों की सफाई का काम शुरू होगा।

गौरतलब है कि सिक्किम (Sikkim) की ये स्थान प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं और इन्हें विभिन्न स्थानों के प्रवेश द्वार माना जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...