1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 : ऐसा होगा I.N.D.I.A. का लोगो, इन चार रंगों का प्रयोग, इटैलिक फॉन्ट ! मुंबई बैठक में होगा लॉन्च

Lok Sabha Election 2024 : ऐसा होगा I.N.D.I.A. का लोगो, इन चार रंगों का प्रयोग, इटैलिक फॉन्ट ! मुंबई बैठक में होगा लॉन्च

I.N.D.I.A. Alliance Logo : देश की विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A. की अगली मीटिंग मुंबई में होने वाली है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस बैठक में गठबंधन का नया 'लोगो' भी जारी किया जाएगा। इस संबंध में गठबंधन के दलों में बातचीत जारी है। 'इंडिया' गठबंधन का लोगो कैसा होगा? इसे लेकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी से जुड़े कुछ सूत्रों ने मीडिया में जानकारी दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

I.N.D.I.A. Alliance Logo : देश की विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A. की अगली मीटिंग मुंबई में होने वाली है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस बैठक में गठबंधन का नया ‘लोगो’ भी जारी किया जाएगा। इस संबंध में गठबंधन के दलों में बातचीत जारी है। ‘इंडिया’ गठबंधन का लोगो कैसा होगा? इसे लेकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी से जुड़े कुछ सूत्रों ने मीडिया में जानकारी दी है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इस लोगों में राष्ट्रध्वज तिरंगा के सभी रंगों का इस्तेमाल होगा। नारंगी, सफेद, नीला और हरा रंग प्रयोग किया जाएगा। बताया जा रहा है यह लोगो (I.N.D.I.A. Logo) इटैलिक फॉन्ट में होगा। इस पूरी प्रक्रिया में अब तक कुल 9 लोगो बनाए गए थे। इनमें सिर्फ एक Logo ज्यादातर दलों को पसंद आया है।

…तो क्या ऐसा होगा ‘I.N.D.I.A.’ का लोगो

31 अगस्त को उठेगा पर्दा

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

जानकारी के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लोगो पर अंतिम फैसला गठबंधन के सभी प्रमुख दलों को दिखाने के बाद ही लिया जाएगा। Logo पर अंतिम मुहर मुंबई में होने वाली बैठक की शुरुआत में ही होने की संभावना है। संभवतः 31 अगस्त को ही लोगो का अनावरण किया जाएगा।

बनेगी 11 सदस्यों की कमेटी

मुंबई में आयोजित विपक्षी पार्टियों की बैठक में जिन 11 सदस्यों की कमेटी बनेगी उसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे), समाजवादी पार्टी (SP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ) शरद पवार गुट , तृणमूल कांग्रेस (TMC), लेफ्ट पार्टी, DMK सहित प्रमुख दलों के एक-एक प्रतिनिधी होंगे।

नहीं होगा कोई मेनिफेस्टो !

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में उतरते समय इस इंडिया गठबंधन का कोई घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) नहीं होगा। हालांकि, चुनावों से पहले एक साझा एजेंडा जरूर जारी किया जाएगा। जिसे लेकर मुंबई बैठक में चर्चा हो सकती है। मुंबई बैठक में ‘INDIA’ गठबंधन का 6 बिंदुओं का अजेंडा साझा किया जाएगा।

पढ़ें :- LS Election 2nd Phase Voting : नोएडा-गाजियाबाद में कुछ जगहों पर EVM खराब, अमरोहा में मतदान का बहिष्कार

मीटिंग की तैयारियां जोरों पर

ज्ञात हो कि, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक इसी महीने के आखिर में होनी है। मीटिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2023 को मुंबई में होगी। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं ने बताया कि मुंबई में होने वाली बैठक में विपक्षी खेमे के 5 मुख्यमंत्रियों के साथ 26 राजनीतिक पार्टियों के 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इंडिया की बैठक मुंबई के पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में होगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...