1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच बैठक में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, जानिए आरएलडी को मिली कितनी सीटें

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच बैठक में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, जानिए आरएलडी को मिली कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयिरंग को लेकर लगातार बैठक हो रही है। इन सबके बीच शुक्रवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के बीच एक अहम बैठक हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयिरंग को लेकर लगातार बैठक हो रही है। इन सबके बीच शुक्रवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के बीच एक अहम बैठक हुई।

पढ़ें :- बिहार की औरतों के मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना कथित तौर पर पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग

इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों के बीच अहम बातचीत हुई, जिसमें सात सीटे आरएलडी को मिली हैं। इस बैठक के बाद अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि, ‘‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।‘‘

वहीं, इस पर जयंत चौधरी ने कहा कि, राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

कांग्रेस के साथ नहीं हुआ सीट बंटवारा
उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। दोनों दलों के बीच दो बार अहम बैठक हो चुकी है। हालांकि, बैठक के बाद भी सीट बंटवारा नहीं हो पाया है। अब देखना है कि कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारा कब होगा?

 

पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...