1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम दूसरे चरण का प्रचार थम जाएगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम दूसरे चरण का प्रचार थम जाएगा। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगा दी है, जबकि पीठासीन अधिकारी अपने फोन साइलेंट मोड में ले जा सकेंगे। जरूरत पड़ने व आपात स्थिति में केवल सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ संचार के लिए उपयोग कर सकेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...