HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG Cylinder Price Today : एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता, जानें अपने शहर का नया दाम

LPG Cylinder Price Today : एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता, जानें अपने शहर का नया दाम

LPG Cylinder Price Today : दिवाली के बाद महंगाई से राहत मिलने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भारी कटौती की गई है। बता दें कि एक नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देशभर में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder) की कीमतों में की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

LPG Cylinder Price Today : दिवाली के बाद महंगाई से राहत मिलने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भारी कटौती की गई है। बता दें कि एक नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देशभर में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder) की कीमतों में की गई है। फिलहाल, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार परिवर्तन छह जुलाई को हुआ था।

पढ़ें :- पूरा देश जान गया है भाजपा की रग-रग में बसी है किसान विरोधी नफ़रती मानसिकता : मल्लिकार्जुन खरगे

IOCL के मुताबिक, एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमत 115.5 रुपये कम हो गई है। वहीं, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये घटाए गए थे। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder)  पुराने दाम पर ही मिलेगा।

देश के चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर अब 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder)  1846 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1995.50 रुपये थी।

पढ़ें :- हरियाण में जब कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों की जमीनों को लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले किया : पीएम मोदी

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) 1844 रुपये की जगह अब 1696 रुपये में लिया जा सकेगा।

चेन्नई में एकमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) अब 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2009.50 रुपये थी।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम

शहर                                     कीमत
कोलकाता                                1079 रुपये
दिल्ली                                       1053 रुपये
मुंबई                                          1052.5 रुपये
चेन्नई                                           1068.5 रुपये

हर माह एक तारीख को तय होती है कीमत

पढ़ें :- Jammu Kashmir Election 2024 : कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले- यह चुनाव बनाने जा रहा है इतिहास

बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस (LPG Commercial Cylinder)  का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने-पीने की दुकानों में होता है। गौर करने वाली बात यह है कि लगातार छह महीने से कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमतों में कटौती की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...