HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Heavy Rain : राजधानी लखनऊ दिन में छाया अंधेरा, भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लुढ़का तापमान

Lucknow Heavy Rain : राजधानी लखनऊ दिन में छाया अंधेरा, भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लुढ़का तापमान

यूपी के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हो रही है। गुरुवार की दोपहर राजधानी लखनऊ में अचानक काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गई। अंधेरा छाने से लोगों को वाहन सवारों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हो रही है। गुरुवार की दोपहर राजधानी लखनऊ में अचानक काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गई। अंधेरा छाने से लोगों को वाहन सवारों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।

पढ़ें :- Viral video: नोएडा में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रास्ते में जो आया उसमें मारी टक्कर, देखें वीडियो

बारिश ने लोगों की मुसीबतों में इजाफा भी किया है। स्कूल से छूटने के बाद बच्चे बारिश थमने का इंतजार करते नजर आये। घनघोर काली घटाओं और गरज चमक के साथ हुयी बारिश से राजधानी लखनऊ में जगह-जगह जलभराव व सड़कें धंसने की खबरें आ रही है।

पढ़ें :- रंगों के पर्व होली से पहले यूपी में मौसम लेने वाला है यूटर्न, इन जिलों में है बारिश का अर्लट : IMD 

प्रदेश के अलग-अलग ह‍िस्‍सों को मानसून की बार‍िश भ‍िगो रही है। कहीं तेज बार‍िश है तो कहीं बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाज‍ियाबाद, नोएडा सह‍ित वेस्‍ट यूपी में झमाझम बार‍िश हो रही है। सड़के तालाब बन गई हैं। हालांकि अब मानसून का रुख बुंदेलखंड क्षेत्र से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार मानसूनी हवा में कम दबाव वाला क्षेत्र सात जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर रहेगा। इसके कारण गुरुवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े 15 जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देशभर के लगभग 40 जिलों में आंधी के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी है।

प्रदेश भर के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम पर दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान बांदा में 36.8 और आगरा में 36.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। सबसे कम तापमान बाराबंकी में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को प्रदेशभर में बदली रहेगी। प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सात जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक आगरा, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव के आसपास के जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं तेज आंधी के साथ बिजली गिरने के लिए इन जिलों के साथ अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बांदा, बुलंदशहर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गौतम बुध नगर, हमीरपुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, कौशांबी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, शाहजहांपुर, सीतापुर और सुल्तानपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत बिजली कड़कने के साथ बारिश के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- पिटबुल डॉग ने नोएडा में शेल्टर होम के कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, भयावह Video आया सामने

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...