HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाने के मामले में 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Lucknow News: श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाने के मामले में 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के समर्थन में रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया था। महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रीरामचरितमानस के पन्नों की प्रतियां जलाईं थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाने के मामले में पीजीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- नवरात्रि में मीट की दुकानों पर ताला, शराब ,मैकडोनॅल्ड और केएफसी लागू क्यों नहीं?

बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के समर्थन में रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया था। महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रीरामचरितमानस के पन्नों की प्रतियां जलाईं थीं।

इस मामले की वीडियो भी वायरल हुई थी। वाीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्येंद्र कुशवाहा, यशपाल सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव, सुरेश सिंह यादव और मोहम्मद सलीम शामिल हैं। इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...