HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: मासूम बच्चों को फंदे से लटाकर फिर खुद फांसी लगाकर महिला ने दी जान

Lucknow News: मासूम बच्चों को फंदे से लटाकर फिर खुद फांसी लगाकर महिला ने दी जान

राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के पास किराए के मकान में रहने वाले एक होटलकर्मी की पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे से लटका दिया, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के पास किराए के मकान में रहने वाले एक होटलकर्मी की पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों को फंदे से लटका दिया, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद उसी कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देर रात पति काम से लौटा तो उसको इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, बोले-अकबरनगर को हटाकर सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा

पुलिस के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी रवि कुमार एक साल से गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के पास स्थित रमेश के मकान की चौथी मंजिल पर पत्नी सौम्या देवी (24), बेटे विराट (3) और बेटी अंशु (डेढ़ साल) किराए पर रहता है। रवि एक होटल में बतौर वेटर काम कम करता है। रवि के अनुसार रोज की तरह गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे वह ड्यूटी से वापस घर लौटा और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्या और उनकी बेटी संघमित्रा को एमपी/एमएलए कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा

इस पर वहां रहने वाले अन्य किराएदार भी पहुंच गए। सब ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया पर नाकाम रहे। रवि ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रिकेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने वालों ने बेलचे की मदद से रवि कुमार के कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद देखा कि, सौम्या, उसके बेटे और बेटी के शव छत की टीनशेड में लगे एंगल में साड़ी/ दुपट्टे के सहारे अलग-अलग फंदों को लटक रहे थे। आनन—फानन में उन्हें फंदे से उतार सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...