1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत और एक घायल

Lucknow News: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत और एक घायल

राजधानी लखनऊ में बीती देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल को उपचार अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, बीती देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी देर रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बीती देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल को उपचार अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, बीती देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी देर रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि बीती रात करीब 12.30 बजे एसयूवी से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया।

वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवको को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में प्रियांशु, अमित और राजकुमार शामिल हैं, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...