1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: विवाद के दौरान पत्नी ने पति की जीभ को दांत से काटा, दोनों रहते थे अलग

Lucknow News: विवाद के दौरान पत्नी ने पति की जीभ को दांत से काटा, दोनों रहते थे अलग

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात हुई। यहां के राधाग्राम इलाके में मामूली विवाद में पत्नी ने पति की जुबान दांत से काट ली। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात हुई। यहां के राधाग्राम इलाके में मामूली विवाद में पत्नी ने पति की जुबान दांत से काट ली। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Lucknow News : ठाकुरगंज हृदयविदारक हादसे पर सीएम योगी सख्त, मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के दिए आदेश

पुलिस के मुताबिक,गिरफ्तार महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले उसका विवाह तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्चों से मिलने के दौरान इनके बीच विवाद हुआ था।

इस दौरान किसी ​बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे और बीच बचाव किया। वहीं, घायल मुन्ना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...