1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Rain : लखनऊ में हल्की बारिश से धंस गई सड़क, गड्ढे में फंसी कार, ओलों की बौछार, अलर्ट जारी

Lucknow Rain : लखनऊ में हल्की बारिश से धंस गई सड़क, गड्ढे में फंसी कार, ओलों की बौछार, अलर्ट जारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। साथ ओलो की जमकर बारिश हुई है। इस वजह से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए हैं । शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचो-बीच से धंस गई है। इससे एक कार उसी में फंस गई है। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। साथ ओलों की जमकर बारिश हुई है। इस वजह से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए हैं । शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचो-बीच से धंस गई है। इससे एक कार उसी में फंस गई है। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया है।

पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, 174 जान बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने हमें बचाया

बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।

इन इलाकों में आज बिजली गिरने का अलर्ट

पढ़ें :- तमिलनाडु में स्टेट हाईवे के साइनबोर्ड में हिंदी शब्द लिखने पर बवाल, सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...