1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Rain : लखनऊ में दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से तापमान लुढ़का, दिन में छाया अंधेरा,लाइट जलाकर निकले वाहन चालक

Lucknow Rain : लखनऊ में दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से तापमान लुढ़का, दिन में छाया अंधेरा,लाइट जलाकर निकले वाहन चालक

Lucknow Rain Up Rain : Due to heavy rain that started in the afternoon in Lucknow, the temperature dropped, there was darkness during the day, drivers came out with lights on.

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश और अंधेरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और वाहनों में दोपहर 3 बजे से ही लाइट जला कर चलते नजर आए। इस ​बारिश ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। इसमें गेहूं, सरसों, आलू, मसूर समेत अन्य फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

लखनऊ हुई झमाझम बारिश होने से सड़कों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लखनऊ में आधे घंटे से ज्यादा समय से बादल गरजने के साथ लगातार बारिश हुई है। वहीं मौसम में भी धुंध छाई हुई है। उधर दूसरी तरफ कड़ाके की ठंड ने भी आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

लोग घरों में दुबक गए हैं। आसमान में छाए बादलों और पछुआ पवनों के कारण पहले से ही लोग ठंड से परेशान थे। बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। हाल ये है कि मफलर, टोपी, जैकेट लादने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा रहता है।

इसके पहले, लखनऊ के रात के पारे में लगातार वृद्धि और दिन के पारे में गिरावट हो रही थी। शुक्रवार को बारिश से दिन के हालात भी बदल गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कई दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19.3 व 8.4 डिग्री रहा, दो जनवरी को क्रमश: 18.4 व 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...